Follow Us:

JK: राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लघंन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत की है। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन किया है। इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया है। पाकिस्तान की गोलीबारी का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है।