Follow Us:

प्रदेश में दोपहर तक 8 लोगों ने तोड़ा दम, अब तक हो चुकी 517 की मौत

पी.चंद, शिमला |

प्रदेश में कोरोना से मौत का आकड़ा लगतार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में दोपहर तक 8 मौतें हुई हैं। इनमें कांगड़ा में 2, किन्नौर और सोलन में 1-1, मंडी में 3, शिमला में 1 मौतें शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 517 हो गया है।

प्रदेश में कोरोना के 103 नए मामले सामने आए हैं जबकि 644 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना की संख्या 33 हजार 803 पर पहुंच चुका है। इनमें एक्टिव केस 6 हजार 521 है। साथ ही प्रदेश में करीब 26 हजार 733 लोगों ने कोरोना को मात दी है।