Follow Us:

Covid 19: प्रदेश में शाम तक आए 276 मामले, 405 हुए स्वस्थ

पी. चंद |

प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। मंगलवार शाम तक प्रदेश में कोरोना के 276 मामले सामने आए हैं। जबकि आज 405 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। आज आए मामलों में चंबा से 32, हमीरपुर 1, कांगड़ा 8, किन्नौर 24, मंडी 20 , शिमला 181, सिरमौर 6, और सोलन से 4 मामले सामने आए हैं। 

इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 35057 हो गया है। इसमें से 6537 मामले एक्टिव हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 561 लोगों की मौत हो चुकि है। प्रदेश में अभी तक 27923 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। 

बता दें कि मंगलवार को प्रदेश में 2705 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 360 नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 20 सैंपल पॉजिटिव हैं। अभी 2325 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकि है।