Follow Us:

तैमूर अपनी मां करीना संग बना रहे मिट्टी के बर्तन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और उनका बेटा तैमूर खान आजकल मिट्टी के बर्तन बना रहे हैं। एक तरफ करीना कपूर फिल्म इंडस्ट्री की स्टार कहलाई जाती हैं तो वहीं उनका बेटा तैमूर भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। करीना कपूर अक्सर अपने बेटे की क्यूट-क्यूट वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इनके फैंस भी इन पर जमकर रिएक्शन देते हैं।

करीना ने अब एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें तैमूर अपनी मां के साथ मिट्टी के बर्तन बनाते नज़र आ रहे हैं। करीना अपने बेटे को पॉटरी सिखा रही हैं। तैमूर और करनी दोनों के हाथ में मिट्टी लगी हुई है। दोनों ही मिट्टी के बर्तन बनाने की कारीगरी में डूबे नज़र आ रहे हैं। तैमूर भी बड़ें शोक के साथ अपनी के साथ काम कर रहे हैं।

बता दें कि करीना कपूर खान और तैमूर सैफ अली खान के साथ आजकल हिमाचल प्रदेश के पर्यटनीय स्थल धर्मशाला में वक्त बीता रहे हैं। वे यहां सैफ की अगली आने वाली फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग के लिए पहंचे हैं।