Follow Us:

हिमाचल की ‘उड़नपरी’ ने निगला जहर, PGI रेफर

समाचार फर्स्ट |

ऊना जिला की उड़नपरी बख्शो देवी ने जहर निगला है। जिसके चलते उनकी हालत खराब हो गई है। बख्शो देवी को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहा उनका इलाज चल रहा था। जहां बख्शो देवी की हालत नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चड़ीगढ रेफर कर दिया है

बख्शो देवी ने जहर क्यों निगला इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। बख्शो देवी ने नंगे पांव पांच हजार मीटर दौड़ जीती थी। बख्शो देवी ने माइनस दो डिग्री तापमान में नंगे पांव दौड़कर गोल्ड मेडल जीता था। इस उपलब्धि के लिए बख्शो देवी काफी सुर्खियों में रही थी।

जिसके बाद इस होनहार खिलाड़ी की सहायता के लिए कई लोग आगे आए थे। उड़नपरी बख्शो देवी के जहर निगलने की घटना से कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि जहर निगले जाने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई है और इसको लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि बख्शो देवी की हालत खराब होने के चलते अभी तक वह बात नही कर पाई है।