Follow Us:

डॉक्टर की जगह नर्स करवा रही थी डिलीवरी, 2 बच्चों की मौत

समाचार फर्स्ट |

कांगड़ा जिले के पालमपुर अस्पताल में एक बड़ा मामला सामने आया है जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की एक बार फिर से पोल खुल गई है। यहां गायनोकॉलोजिस्ट न होने की वजह से नर्स ने ही गर्भवती दो महिलाओं की डिलीवरी करवा दी, जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई।

सूत्रों की मानें तो स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के बावजूद नर्स ही डिलीवरी करवा रही थी। दोनों शिशु लड़के थे। दो घरों के चिराग हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण जन्म लेने से पहले ही बुझ गए। सूत्रों की मानें तो पिछली रात यह सब हुआ। फिलहाल अस्पताल प्रशासन इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल

इन दोनों मामले में ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की कलई खोल कर रख दी है। सरकार नेशनल हेल्थ मिशन पर करोड़ों खर्च कर रही है। लेकिन लापरवाही के कारण घरों के चिराग बुझ रहे हैं। कई अस्पताल में डॉक्टर न होने से लोगों को परेशानी हो रही है।