Follow Us:

बद्दी: 5 पुलिस और 2 होमगार्ड जवानों को ड्यूटी से बंक मारना पड़ा महंगा, SP ने किए सस्पेंड

|

ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतना पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों को भारी पड़ गया। एसपी बद्दी ने रविवार देर रात औचक निरक्षण के दौरान ड्यूरी से नदारद पाए जाने पर 5 पुलिसकर्मियों और 2 होमगार्ड जवानों को सस्पेंड कर दिया है। सभी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने रविवार देर रात पंजाब हरियाणा से सटे बीबीएन पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पुलिस और होमगार्ड के जवान डयूटी से नदारद मिले। एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले 5 पुलिस जवानों और 2 होमगार्ड जवानों को सस्पेंड कर दिया। पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि गृहरक्षक जवानों को वापिस उनकी बटालियन भेजा गया है।