Follow Us:

कांगड़ा बनता जा रहा कांग्रेस का राजनीतिक गढ़!, बाली के निवास पहुंचे राठ़ौर सहित कई नेता

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का राजनीतिक मन्थन आज कांगड़ा में हुआ। मंथन में कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष कुलदीप सिंह राठौर के साथ कांग्रेस के तमाम नेता कांगड़ा में स्थित पूर्व मंत्री जीएस बाली के घर पहुंचे  यहां पर सरकार को घेरने से लेकर सभी राजनीतिक चर्चाओं पर रणनीति तैयार की गई। आगामी दिनों में कांग्रेस किस तरह सरकार के कटघरे में खड़ा करेगी और कैसे 2022 के लिए अपने रास्ते पक्के करेगी ये मुख्य विषय रहा।

वहीं, कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में ओर मजबूती के साथ पुन: सत्ता में लाने के लिए रणनीति तैयार की गई। आपको बता दें कि यह पहली बार है कि कांग्रेस की रणनीति कांगड़ा में तैयार हो रही है और आपसी मतभेद को भूलते हुए सभी नेता एक साथ दिख रहे है। ऐसे में ये एकता और रणनीति किस तरह फिट बैठती है ये तो समय ही बताएगा। लेकिन यह साफ है कि यह संदेश साफ तौर पर मिल रहा है कि कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक गढ़ अब कांगड़ा बनता जा रहा है।

इस बैठक में पूर्व मंत्री जीएस बाली, प्रदेश अध्य्क्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, सुजानपुर के विधयाक राजेन्द्र राणा, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया, दवेंद्र जग्गी अन्य नेता मौजूद रहे।