Follow Us:

नाबालिग लड़का और लड़की जालंधर से भागकर पहुंचे धर्मशाला

मृत्युंजय पुरी |

धर्मशाला में नाबालिग लड़का और लड़की के भाग कर आने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जालंधर के नामी परिवारों के नाबालिग लड़का और लड़की घर से भाग गए हैं। परिजन भी उनकी तलाश में धर्मशाला पहुंचे हैं। उनकी लोकेशन मैक्लोडगंज में बताई जा रही है। लड़की के पिता मैक्लोडगंज पहुंच गए हैं। धर्मशाला होटल एसोसिएशन ने दोनों को यहां पर देखे जाने की पुष्टि भी की है। जालंधर की पुलिस भी धर्मशाला पुलिस से संपर्क कर रही है। अभी इतना तो पता चल गया है कि लड़का और लड़की धर्मशाला, मैक्लोडगंज में हैं और दो दिन पहले दोनों यहीं पर देखे गए हैं। लेकिन उनकी रिहायश का पता नहीं चल सका है कि वह अभी वर्तमान में कहां पर रह रहे हैं।

परिजन भी उन्हें तलाश कर रहे हैं। पुलिस के साथ शेयर की जानकारी में बताया गया है कि किशोर और किशोरी बीते सप्ताह से जालंधर से लापता हैं। इनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन मैक्लोडगंज में पाई गई है। दोनों नाबालिग हैं और जालंधर के नामी परिवारों से संबंध रखते हैं। इसके लिए दोनों के परिजनों ने एक पोस्टर भी जारी किया है। जिममें यह लिखा है कि यह 26 नवंबर को होशियारपुर में देखे गए हैं और इसकी सूचना मिलने पर या देखे जाने पर उन्हें सूचित किया जाए। परिजन दोनों की गुमशुदगी से काफी परेशानी में हैं।