Follow Us:

धर्मगुरु दलाई लामा के सुरक्षा अधिकारी एंव उनके मित्र परमानंद कपूर का निधन

मृत्युंजय पुरी |

धर्मगुरु दलाई लामा के सुरक्षा अधिकारी रहे और उनके मित्र परमानंद कपूर का आज निधन हो गया है। राष्‍ट्रपति अवार्डी परमानंद कपूर दलाई लामा के मुख्‍य सुरक्षा अधिकारी भी रहे थे। उनके दलाई लामा के साथ अच्‍छे रिश्‍ते थे। उन्‍होंने सीआइडी, स्‍टेट और सेंटर्ल विजिलेंस में भी सेवाएं दी थीं। वह डीएसपी के पद से सेवानिवृत्‍त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका दलाई लामा से काफी बार मिलना हुआ। वह मूलत मंडी जिला के रहने वाले थे।

बता दें की  दलाई लामा के मित्र और पूर्व में उनके मुख्य सुरक्षा अधिकारी रहे पीएन कपूर का वीरवार सुबह मंडी शहर के पुरानी मंडी में पांव फिसलने से निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनके निधन से छोटी काशी में शोक की लहर दौड़ गई है। पीएन कपूर ने सेवाकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश सीआइडी, विजिलेंस, केंद्रीय विजिलेंस विभाग में सेवाएं दी। वह कई सालों तक दलाई लामा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी रहे।

सेवानिवृत्ति के बाद वह अकसर दलाई लामा से मिलने धर्मशाला मिलने जाया करते थे। दलाई लामा भी जब रिवालसर या मनाली के प्रवास पर आते थे तो वह अकसर पीएन कपूर से मिलने उनके घर जाया करते थे। करीब डेढ़ साल पहले अपने रिवालसर प्रवास के दौरान वह पीएन कपूर से मंडी में मिले थे। उनके तीन बेटे हैं। उनका एक बेटा प्रसिद्ध उद्योगपति, दूसरा डॉक्टर व तीसरा इंजीनियर है।