Follow Us:

प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, 7 से 9 दिसंबर तक बारिश बर्फबारी की आशंका

पी. चंद |

प्रदेश में कुछ दिनों धूप खिलने के बाद एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग शिमला ने शुक्रवार 4 दिसंबर को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का आशंका जाताई है। जबकि 5 और 6 दिसंबर को मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में बारिश की संभावना है। 

वहीं, वीरवार को प्रदेश में धूप खिली रही। लगातार धूप खिलने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान केलोंग का दर्ज किया गया है। यहां पारा -6.9 डिग्री सेंसियल दर्ज किया गया है। जबकि सबसे अधिक तामपमान ऊना में दर्ज किया गया है। वीरवार को ऊना का तापमान 27.4 डिग्री सेंसियल रहा।