Follow Us:

APG यूनिवर्सिटी में हुई मारपीट के दोषियों को मिली 14 दिन की न्यायिक हिरासत

पीं. चंद |

राजधानी शिमला की निजी यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग छात्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में शनिवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 4 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कैथू जेल भेजा गया है। पुलिस इन्हें अब 14 दिसम्बर को पेश करेगी। 

इससे पहले आरोपियों को आज पहले मेडिकल टेस्ट के लिए IGMC लाया गया था। इसके बाद दोपहर को 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। चारों अभियुक्तों को IPC की धाराओं 307, 341, 147, 149 और 323 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने इन्हें 29 नवंबर को गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन 30 नवंबर को कोर्ट ने इन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए थे।

बता दें 26 नवंबर की रात डिनर के बाद आरोपियों ने मुन्ना नामक छात्र को बेरहमी से पीट डाला था। उसे गंभीर अवस्था में पीजीआई रैफर किया गया था। पीड़ित छात्र अरूणाचल प्रदेश का निवासी था और एपीजी यूनिवर्सिटी में आर्किटैक्ट तृतीय वर्ष में पढ़ रहा था।

चारों आरोपियों में 3 छात्र भुटान और एक चंबा का है। ये चारों लक्की दोरजे, किन जोग थिनले, फांशो चोपल तथा सोनू भी एपीजी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रहे थे। इनमें सोनू को छोड़कर अन्य तीनों भुटान के मूल निवासी हैं।