Follow Us:

भारत बंद पर बोले CM, ये बंद किसान के पक्ष में नहीं- न बनें हिस्सा

पी. चंद |

किसानों के भारत बंद पर मुख्यमंत्री ने बयान दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि ये आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि राजनीतिक पार्टियों का है। प्रधानमंत्री मोदी औऱ बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी दल ऐसा कर रहे हैं। कल जो भारत बंद है वे किसानों के लिए नहीं है और हम इसके साथ नहीं है। प्रदेश की जनता भी इसका हिस्सा न बनें। राजनीतिक लक्ष्य के साथ इस आंदोलन को आगे बढ़ाया गया है। 

यूपीए की सरकार की वक़्त भी इस कानून का समर्थन कर चुके हैं। आज ये लोग विरोध कर रहे हैं इससे बड़ी हास्तस्पद स्तिथि हो ही नहीं सकती। आज जब कांग्रेस और विपक्षी दल ख़त्म होने की क़गार पर है तो किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपना फायदा निकाल रहे हैं।