Follow Us:

पूर्व मंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस विधायक रहे रघुराज के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

पी.चंद, शिमला |

हिमाचल के पूर्व पशुपालन मंत्री रघुराज का आज निधन हो गया है। वह 85 वर्ष के थे और लंबे समय से बिमार चल रहे थे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कसौली निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री रघुराज के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि रघुराज के निधन से उन्होंने अपना एक सहयोगी मित्र खो दिया। उन्होंने कहा कि रघुराज कांग्रेस पार्टी के कर्मठ नेता थे, जिनकी कमी हमेशा खलेगी। दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से करते हुए शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रकट की है। साथ ही उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।