हीरो इंडियन सुपर लीग में पहली बार खेल रही ईस्ट बंगाल अपने शुरुआती तीन मैचों में हार की हैट्रिक लगा चुकी है। अब गुरुवार को सातवें सीजन के अपने चौथे मैच में वह तिलक मैदान पर जमशेदपुर एफसी से भिड़ेगी और सीजन में पहली जीत अपने नाम करना चाहती है।
कोच रॉबी फॉलर यह अच्छी तरह से जानते हैं कि अगर टीम को लगातार चौथी हार से बचना है, तो इस मैच में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी। फॉलर ने मैच की पूर्वसंध्या पर आज कहा कि हमें खुद पर विश्वास करना होगा। यह एक कठिन मैच है। यह एक ऐसा मैच है, जिसमें हम सुधार कर सकते हैं। प्रदर्शन के मामले में हम बहुत खराब नहीं हैं। लेकिन शायद परिणाम हमारे खिलाफ रहे हैं।
.png)



