Follow Us:

HPCA की एजीएम की बैठक में वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर भी रहे मौजूद

मृत्युंजय पुरी |

HPCA धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की आज एजीएम की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। इस दौरान BCCI के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि अनुराग ठाकुर मंत्री बनने के बाद पहली बार एचपीसीए की एजीएम में आए हैं। एचपीसीए की टीम ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने एचपीसीए की पहचान पूरी दुनिया में करवाई है।

एजीएम की बैठक आज हुई है जिसके तहत सलाना कार्यो का जिक्र हुआ है। उन्होंने कहा अगले साल डोमेस्टिक सीजन को लेकर बैठक की गई हैं। वहीं, एचपीसीए का स्टेडियम दर्शकों के लिए कब खुलेगा इसको लेकर अरुण धूमल ने कहा कि इस वक्त कोविड-19 चल रहा है। कोविड-19 के तहत जब भी यह नियम खत्म होंगे तब इस मैदान को दर्शकों के लिए खोला जाएगा। स्थिति सामान्य होने पर स्टेडियम को खोला जाएगा