Follow Us:

CM जयराम ठाकुर ने गिरिराज साप्ताहिक का कैलेंडर जारी किया

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार के साप्ताहिक समाचार पत्र गिरिराज का कैलेंडर-2021 जारी किया। इस कैलेंडर में अटल टनल रोहतांग का मनोरम दृश्य दर्शाया गया है। गिरिराज साप्ताहिक एक ऐसा समाचार पत्र है। जिसकी पहुंच प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों तक है।

गिरिराज समाचार पत्र प्रदेश के लोगों को राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की झलक प्रस्तुत करने के साथ-साथ राज्य के रीति-रिवाजों और परम्पराओं की जानकारी भी प्रदान करता है। इस साल के गिरिराज कैलेंडर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 अक्तूबर, 2020 को राष्ट्र को समर्पित की गई प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग का छायाचित्र है।