Follow Us:

31 दिसंबर तक ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ानों पर लगी रोक

समाचार फर्स्ट डेस्क |

ब्रिटेन में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत ने सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। ब्रिटेन में कोरोना का एक नया प्रकार फैलने से हड़कप मच गया है। इसी के चलते भारत सरकार ने यह फैसला लिया गया है। नए प्रकार के कोरोना के कारण कई यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन से आवाजाही पर रोक लगा दी। फ्लाइट्स पर बैन का समय आज रात 12 बजे से शुरू होगा। उससे पहले आने वाली फ्लाइट्स के हर पैंसेजर के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।

भारत सरकार की ओर से ट्वीट करके बताया गया कि ब्रिटेन में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 31 दिसंबर 2020 तक ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ानों को निलंबित कर जाए। यह निलंबन आज रात 12 बजे से शुरू होगा। उससे पहले आने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है।

बता दें कि फ्लाइट को बैन करने की मांग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी।  केजरीवाल ने आज ट्वीट करके लिखा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना के नए स्ट्रेन से हलचल है और वो सुपर स्प्रेडर की तरह काम कर रहा है। ऐसे में भारत सरकार को यूके की सभी फ्लाइट बैन करनी चाहिए। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना की नई स्ट्रेन की खबर चिंताजनक है। भारत सरकार को इस मामले में तुरंत एक्शन लेना चाहिए और UK, अन्य यूरोपीय देशों से आने वाली फ्लाइट तुरंत बैन करनी चाहिए।