Follow Us:

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लिया अटल जी की प्रतिमा स्थल का जायज़ा

पी. चंद |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा स्थल का रिज मैदान शिमला पर जायजा लिया। साथ ही उन्होंने रिज पर चलते अन्य विकास कार्यों का भी जायजा लिया। सुरेश कश्यप ने कहा कि 25 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाने जा रही है। यह भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है और जिस प्रकार से रिज मैदान पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा बनी है यह समस्त देशवासियों के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने बताया कि सुशासन दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम गैटी थिएटर रिज मैदान पर होने जा रहा है और भाजपा  इस कार्यक्रम को बूथ स्तर पर मनाने जा रही है। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम 7792 पर होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से अटल जी के विचार घर घर तक पहुचाए जाएंगे। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म-जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 9 करोड़ अन्नदाताओं के बैंक खातों में ₹18,000 करोड़ की राशि हस्तान्तरित करेंगे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। इस दिन युवा मोर्चा द्वारा रिज मैदान पर रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।