Follow Us:

अपणे मुंहें मियां मिट्ठू! 3 साल पूरे करने पर जयराम सरकार की तारिफे करने में लगे मंत्री-नेता

पी. चंद |

27 दिसंबर को प्रदेश की जयराम सरकार 3 साल पूरे करने जा रही है। इसी के मद्देनज़र गुरुवार को विशेष तौर पर मुख्यमंत्री और उनके कुछ मंत्रियों ने सरकार के कार्यकाल को गिनाया और खूब तारिफों के पुल बांधे। मंत्रियों ने अलग अलग जगहों पर सरकार के कार्यकाल की तारिफ की औऱ अब तक कार्यकाल को बेस्ट बताया।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सुशासन और विश्वास के, तीन साल विकास के। तीन साल विकास के पथ पर अविस्मरणीय रहे है। 27 दिसंबर को तीन साल का कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से होगा जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और राजनाथ सिंह भाग लेंगे। इसमे कोविड नियमों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा  कि बीजेपी का जो विज़न डॉक्यूमेंट था उसको 90 प्रतिशत से ज्यादा पूरा किया जा चुका है।  

वहीं, वन मंत्री राकेश पठानिया भी नंबर बनाने में पीछे नहीं रहे औऱ सरकार की तारिफों में बहुत कुछ कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन सालों का सफर उपलब्धियों भरा रहा है। इन सालों में सरकार वैश्विक महामारी कोरोना से भी निपटी और विकास कार्यो कों भी गति दी।