Follow Us:

देश में 2.81 लाख से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले

सचिन शर्मा |

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 23 हजार 068 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के पार हो गई है। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,01,46,846 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 97 लाख 17 हजार 834 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख से कम पर पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2 लाख 81 हजार 919 है। वहीं, 24 घंटे में 336 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 24 हजार 661 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 47 हजार 092 है।