Follow Us:

पहाड़ों की रानी शिमला ने ओढ़ी बर्फ़ की सफ़ेद चादर

पी. चंद, शिमला |

शिमला में सीजन की पहली बर्फ़बारी से मौसम सुहावना हुआ। नए साल के जश्न के लिए शिमला पहुंचे पर्यटकों के चेहरे खिले उठे हैं। तापमान में गिरावट से समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में हैं। किसान और बागवान खुश हो गए हैं। कुफरी नारकण्डा, खड़ा पत्थर में भी बर्फबारी हुई है। ऊपरी शिमला के लिए सड़क यातायात बंद हो गई है। फिलहाल परिवहन सेवा भी बंद है। कई क्षेत्रों में बिजली पानी भी बाधित हो गए हैं। प्रदेश के कई इलाकों में बर्फ़बारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।