Follow Us:

कांग्रेस पार्टी ने मनाया 136 वां स्थापना दिवस, राठौर बोले- 2022 में कांग्रेस करेगी सत्ता में वापसी

पी. चंद |

कांग्रेस आज अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर हिमाचल कांग्रेस ने आज राजीव भवन में ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेस और सेवा दल ने तिरंगा यात्रा भी निकाली। बता दें कि आज के ही दिन साल 1885 में एओ ह्यूम ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि आज कांग्रेस 136वां और सेवा दल 98वां स्थापना दिवस मना रहा है। कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुई थी। 1920 में गांधी के नेतृत्व आजादी के लिए शुरू की गई लड़ाई 1947 में पूरी हुई। कांग्रेस पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर नरसिम्हा राव और इंदिरा गांधी ने देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और मजबूत स्थिति में पहुचाया। 

राठौर ने कहा कि आज देश की एकता और अखंडता पर चोट की जा रही है। देश मे धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है, लोगों पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में अपनी नीतियों के का प्रचार जन-जन तक करेगी और 2022 में सत्ता में वापसी करेगी।