Follow Us:

बीजेपी प्रभारी के बयान से छिड़ी जंग, राठ़ौर बोले- जनता सरकार को वक़्त पर देगी जवाब

पी. चंद |

सरकार के 3 साल पूरा होने पर हिमाचल प्रदेश की ठंड के बीच सियासत गरमा गई है। हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना के बयान पर कांग्रेस पार्टी आक्रोश में है। दरअसल भाजपा प्रभारी ने हिमाचल में कदम रखते ही कांग्रेस पर हमला बोल दिया। उन्होंने हिमाचल को (CCC) यानी कि कारोना, करप्शम और कांग्रेस मुक्त करने का बयान दिया। इस बयान पर पलटवार करने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सामने आए।

राठौर ने कहा कि जय राम सरकार न प्रदेश को कोरोना मुक्त कर पाई है, न ही करप्शन मुक्त। जहां तक कांग्रेस पार्टी मुक्त करने की बात है तो कांग्रेस पार्टी दुनिया की सबसे प्राचीन पार्टी है। जिनके नेताओं ने देश प्रदेश को आगे बढ़ाया है। इस वक़्त तो भाजपा की सरकार प्रदेश में है। जनता इसका जवाब देगी की प्रदेश को भाजपा मुक्त करना है या कांग्रेस। प्रदेश सरकार हर मोर्चे में असफल रही है। 3 साल का जश्न सरकारी ख़र्चे पर करना प्रदेश की जनता के पैसे का दुरुपयोग करना है। यदि आपने 3 साल विकास किया होता तो सरकार को बड़ी बड़ी होर्डिंग नहीं लगानी पड़ती।

प्रचार के लिए इतने बड़े कार्यक्रम नहीं रखने पड़ते। कांग्रेस जब इसके ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरती है तो सरकार कांग्रेस के ख़िलाफ़ मामले दर्ज कर रही है। जबकि भाजपा नेता सरेआम कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ रहे है उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ये दोहरे मापदंड क्यों? राठौर ने कहा कि पंचायती राज चुनावों में जय राम सरकार का 3 साल का जश्न समझ से परे है। सरकार के विज्ञापनों के बड़े बड़े होर्डिंग लगे हैं। इसको लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। देखना होगा कि चुनाव आयोग इसमें क्या करता है?