Follow Us:

राजधानी दिल्ली में छाया कोहरा, ठंडी हवाएं चलने से लोग परेशान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। आसपास के इलाकों में लोग सुबह से ही चल रही ठंडी हवाओं से परेशान नजर आए। लोगों ने आग का सहारा लिया है। सुबह से ही घने कोहरे के कारण आसपास कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली एनसीआर में नया साल ज्यादा ठंडा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी के बीच में तेज से लेकर भीषण शीतलहर चलने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग ने 31 दिसंबर से 3 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। इसको लेकर लोगों को अलर्ट भी किया जा रहा है। नए साल में ठंड से विशेष सतर्कता बरतने की बात कही जा रही है। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से सुबह- शाम घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, प्रदूषण की वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि आखों में जलन हो रही है। खास कर प्रदूषण और ठंड की वजह से कोरोना मरीजों के लिए पहले से ज्यादा समस्या उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। फिल्हाल, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 280 है।