Follow Us:

शांता कुमार को चंडीगढ़ किया गया शिफ्ट, DC कांगड़ा ने दी जानकारी

मृत्युंजय पुरी |

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को चंडीगढ़ के मोहाली में स्थित फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उन्हें एम्बुलेंस से वाया रोड चंडीगढ़ भेजा गया। शांता कुमार के साथ उनके बेटे को भी शिफ्ट किया गया। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इस बात की जानकारी दी।

बता दें कि शांता कुमार की पत्नी के निधन के बाद अब शांता कुमार की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें और उनके बेटे को अब बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग अब उन्हें चंडीगढ़ मोहाली फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया गया। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शांता कुमार ने खुद फोर्टिस अस्पताल में इलाज करवाने की इच्छा जाहिर की है। वह और उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव हैं।