Follow Us:

भारत में UK से लौटे 20 यात्रियों में पाया गया कोरोना का नया स्ट्रेन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन का असर होता हुआ दिख रहा है। यूके से लौटे 20 यात्रियों में अबतक कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पाया गया है। मंगलवार को देश के अलग-अलग हिस्सों से 6 ऐसे ही मामले सामने आए थे। आज कोलकाता में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का मामला आया है।

यूके से लौटे एक व्यक्ति में स्ट्रेन के लक्षण पाए गए हैं। उसे अब क्वारंटाइन कर किया गया है। जीनोम स्किवेंसिंग के बाद स्ट्रेन का पता लगा, शख्स पिछले हफ्ते ही यूके से वापस लौटा था। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 7 लोगों में कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण पाए गए हैं, 3 बेंगलुरु और 4 शिमोगा। जो लोग शिमोगा में पॉजिटिव पाए गए हैं, उनके संपर्क में आए कुछ लोगों को भी कोरोना हुआ है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में 2 साल की बच्ची में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पाया गया था। बच्ची का परिवार ब्रिटेन से लौटा था, जिसके बाद बच्ची समेत उसके माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, नया स्ट्रेन सिर्फ दो साल की बच्ची में ही मिला है। आज बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद की लैब में कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले सामने आए थे।