Follow Us:

भारत में UK की विमान सेवा पर रोक 7 जनवरी तक बढ़ी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने हाहाकार मचाया हुआ है। जिसके बाद भारत ने यूके से आने वाली फ्लाइट पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी थी। अब इस रोक की अवधि को 7 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया गया है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि 7 जनवरी 2021 तक यूनाइटेड किंगडम से भारत और यहां से वहां के लिए उड़ानों के अस्थायी निलंबन का विस्तार करने के लिए एक निर्णय लिया गया है। उन्होंने कोरोना वायरस की बढ़ती मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने निर्णय लिया है।