Follow Us:

प्रदेश में कम होने लगे कोरोना के मामले, शाम तक 308 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

पी. चंद |

प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा कुछ कम होने लगा है। शाम तक प्रदेश में सिर्फ 47 नए मामले दर्ज हुए है जिसके बाद एक्टिव आंकड़ा 2 हजार 535 चल रहा है। 47 मामलों में चंबा में 7, कांगड़ा में 1, किन्नौर में 1, मंडी में 1, शिमला में 16, सिरमौर में 3, सोलन में 7 और ऊना में 11 मामले दर्ज हुए हैं। प्रदेश में कोरोना का कुल आंकड़ा 55 हजार 161 हो गया है।

शाम तक प्रदेश में कोरोना से 308 लोगों ने जंग जीती है, जिसके बाद स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 51 हजार के पार चल रहा है। प्रदेश में शाम तक कोई मौत नहीं हुई है और अब मृतकों का आंकड़ा 919  ही चल रहा है।