Follow Us:

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को नववर्ष की दीं शुभकामनाएं

|

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यपाल की धर्मपत्नी वसंथा बंडारू को भी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यपाल के स्वस्थ, आनन्दपूर्ण नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह वर्ष उनके लिए प्रसन्नता और समृद्धि से भरपूर रहेगा।

मुख्य सचिव अनिल खाची और प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्यों ने भी राज्यपाल को नववर्ष की बधाई दी। बंडारू दत्तात्रेय ने शुभकामनाएं देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि वर्ष 2021 सभी के लिए खुशहाली और समृद्धि भरा होगा।