Follow Us:

आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी क़मर, प्रभारी राजीव शुक्ला ने ली फीडबैक

पी. चंद |

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी नेताओं से आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए  कमर कसने व आपसी तालमेल के साथ मैदान में डट जाने को कहा है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में होने जा रहे पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का फीडबैक भी लिया। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा प्रदेश कांग्रेस राजनैतिक मामलें, चुनाव रणनीति कमेटी और कोआर्डिनेशन कमेटी की पहली संयुक्त बैठक हुई।

अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कह कि प्रदेश कांग्रेस ने इन चुनावों में कांग्रेस का मत विभाजन न हो इसके लिए प्रदेश कांग्रेस पूरे तालमेल के साथ काम कर रही है। भाजपा ने इन चुनावों में अपने राजनैतिक लाभ के लिए बड़े पैमाने पर इसके आरक्षण रोस्टर से छेड़ छाड़ की है। बावजूद इसके कांग्रेस पूरी सक्रीयता से लोकतंत्र के इस पूर्व में अपनी भूमिका निभा रही है। वहीं,  पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस में अब युवाओं को आगे आने की जरूरत है। प्रदेश में कांग्रेस अच्छा काम कर रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को भाजपा से मुकाबला करने को अभी से तैयार होना होगा।

प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ सत्तारूढ़ भाजपा के हर दुष्प्रचार का सदन के अदंर और बाहर मुंह तोड़ जवाब दे रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों और निर्णयों के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों को लोगों का भारी जनसमर्थन मिला है। कांग्रेस प्रदेश में पूरी तरह एकजुट औऱ मजबूत है। विपल्व ठाकुर ने कांग्रेस की मजबूती के लिए सबको एक साथ चलने की आवश्यकता पर बल दिया।