Follow Us:

CM जयराम ठाकुर के 56वें जन्मदिन पर ओकओवर में कटा 56 किलो का केक

पी. चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 56 वां जन्मदिन आज सरकारी आवास ओकओवर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 56 किलो का केक काटा गया। ओक ओवर में सुबह से ही जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा जिसमे बीजेपी के कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग मौजूद रहे। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, वन मंत्री राकेश पठानिया ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश वासियों को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिये धन्यवाद किया और तीन वर्ष के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। प्रदेश निरन्तर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहे और विकास के नए आयाम स्थापित हो। इस दौरान विधायक ई-पोर्टल का भी शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके माध्यम से विधायको का जनता से सीधा संपर्क किया जा सकेगा। तकनीक के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुलझाया जा सकेगा और जनता सीधे अपने चुने प्रतिनिधि तक बात पहुंचा सकेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आईजीएमसी में मेकशिफ्ट हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कोविड से निपटने के लिए प्रदेश में चार मेकशिफ्ट हॉस्पिटल बनाए गए हैं। कोविड की वैक्सीन आ गई है और जल्द ही लोगों तक इसे पहुंचाया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही इस महामारी से निजात मिल जाएगी।