Follow Us:

रेणुकाजी वेटलैंड में बढ़ी प्रवासी पक्षियों की मॉनिटरिंग, निगरानी के लिए कर्मचारी नियुक्त

पी. चंद |

अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड रेणुकाजी में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते यहां प्रवासी पक्षियों की वन्य प्राणी विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। प्रवासी पक्षी पर निगरानी के लिए वन्य प्राणी विभाग ने झील किनारे बर्ड वॉचर नियुक्त कर दिए है जो प्रवासी पक्षियों के बिहेवियर पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। किसी भी किस्म के अननेचुरल व्यवहार पाए जाने पर यह कर्मचारी उच्चाधिकारियों को सूचना देंगे।

वन्य प्राणी विभाग के कार्यवाहक आरओ राकेश कुमार बताया कि रेणुका जी में प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा को लेकर वन्य प्राणी विभाग गंभीर है। विभाग के कर्मी जहां खुद प्रवासी पक्षियों की निगरानी कर रहे हैं औj अलग से बर्ड वॉचर भी नियुक्त किए गए हैरेणुका जी वेटलैंड में अभी तक विभिन्न प्रजातियों के करीब 600 पक्षी पहुंचे है। गौर हो की रेणुका जी वेटलैंड में प्रतिवर्ष साइबेरियन, सऊदी अरब,अफगानिस्तान जैसे देशों से यहां बड़े पैमाने पर प्रवासी पक्षी यहां पहुंचते हैं जो करीब 5 माह तक यहां डेरा डालते हैं।