Follow Us:

हिमस्खलन के खतरे के बीच कुछ दिन बंद रहेगी रोहतांग टनल, विभाग ने 13 जगहें की चिन्हित

डेस्क |

पर्यटन नगरी मनाली घूमने जा रहे पर्यटकों को कुछ दिन रोहतांग टनल के दीदार नहीं हो पाएगा। हिमस्खलन के ख़तरे को देखते हुए यहां कुछ दिन के लिए टनल बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि विभाग ने हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है जिसके चलते टनल को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया गया है। विभाग ने इस संबंध में 13 जगहें चिन्हित की है जहां हिमस्खलन का ख़तरा हो सकता है। ये जगहें सोलंगनाला से धुंधी इलाके के बीच में हैं।

दैनिक अख़बार के मुताबिक, सासे हिम और अवधाव अध्ययन संस्थान ने इस स्थानों पर हिमस्खलन को लेकर आशंका जाहिर की है। बीआरओ इस मार्ग को बहाल कर रहा है। वहीं, हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए कुल्लू प्रशासन भी सतर्क हो गया है। लिहाजा पर्यटक सोलंगनाला, फातरू, अंजनी महादेव, कोठी व हामटा में बर्फ के दीदार कर सकेंगे। लेकिन अटल टनल की ओर नहीं जा सकेंगे। 

एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जिस कारण अटल टनल कुछ दिन सैलानियों के लिए बंद रहेगी। उन्होंने बताया एक-दो दिन के भीतर सोलंगनाला पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए बहाल हो जाएगा।