Follow Us:

प्रदेश में दोपहर तक 1 व्यक्ति ने तोड़ा दम, 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट में इजाफा हो रहा है। आए दिन 100 से अधिक लोग ठीक हो रहे हैं। शनिवार दोपहर तक प्रदेश में शिमला से एक व्यक्ति की मौत दर्ज़ की गई है। जबकि 04 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज़ किए गए हैं। मृतकों का आंकड़ा 944 हो गया है।

प्रदेश में दोपहर तक इसके साथ ही 137 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 56 हजार 286 हो गया है। इनमें से 1 हजार 048 एक्टिव केस हैं। साथ ही अब तक 54 हजार 246 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।

देखें हर जिले की रिपोर्ट