Follow Us:

बिलिंग से उड़ान भरने के बाद दिल्ली का पायलट हुआ लापता, हेलिकॉप्टर से किया जा रहा सर्च

|

पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध बिलिंग घाटी से पैराग्लाइडर पायलट के लापता होने की खबर है। लापता पायटल दिल्ली का रहने वाला है और पिछल काफी सयस से बीड़ में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उक्त पायलट ने शुक्रवार को बिलिंग से उड़ा भरी थी जिसके बाद से वे लापता चल रहा है। उसके साथ उड़ान भर रहे अन्य पायलटों के अनुसार अंतिम बार उसे उतराला की पहाड़ियों पर देखा गया था।

उक्त पायलट के पास रेडियो आदि न होने से उसे ढूंढने में दिक्कत पेश आ रही है। पायलट को ढूंढने के लिए शनिवार सुबह हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। वहीं, पैराग्लाइडिंग के सुपरवाइजर रण विजय ने बताया उक्त पायलट को ढूंढा जा रहा है। उसने कहा लैंड किया है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।