Follow Us:

मंडी में बाइक और कार में जोरदार भिड़ंत, 2 लोग घायल

पी. चंद |

जिला मंडी में बाइक और कार में जोरदार भिडंत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे बाइक नंबर (HP-29B-7849) और गाड़ी नंबर (HP-28-4983) की वेटरनरी अस्पताल मकरिड़ी के पास भिड़ंत हो गई। हादसे में गो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का पहचान अजय कुमार 25 साल सुपुत्र रंजीत सिंह और राजकुमार 33 साल सुपुत्र हरि सिंह निवासी खुद्दर तहसील जोगिंदरनगर निवासी के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिसकर्मी एवं नायब तहसीलदार मकरिड़ी पूर्ण चंद कौंडल पहुंचे। उन्होंने बताया कि अजय कुमार को सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर और राजकुमार को उपमंडल अस्पताल पालमपुर में भर्ती करवाया गया है। इस मामले की पुष्टि मुख्य आरक्षी पुलिस चौकी बस्सी ने की है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है औऱ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।