Follow Us:

कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस उम्मीदवारों की बल्ले बल्ले, देखें अलग-अलग जगहों की अपडेट

डेस्क |

पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र अर्की में नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस काबिज हो गई है। यहां अर्की में कांग्रेस 5 और भाजपा केवल 2 पर सिमट कर रहे गई है। इसके सात ही ऊना की टाहलीवाल नगर पंचायत में भाजपा का राज रहा। यहां 7 वार्डों में 4 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते। ऊना के ही नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में 9 वार्डों में भाजपा के 6 उम्मीदवार जीते जबकि कांग्रेस के 3।

बात करें मंडी के जोगिंद्रनगर नगर परिषद की तो यहां 7 वार्डों को चुनावी नतीजे घोषित हो चुके हैं। बताया जा रहा है पांच कांग्रेस समर्थित और दो भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी विजेता रहे हैं। शिमला के नारकंडा नगर परिषद की बात करें तो यहां 7 वार्डों में 4 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। वार्ड नंबर 1 में सागर कैंथला, वार्ड नंबर 3 से ईशरा देवी और वार्ड नंबर 7 से रेखा विजली रहीं है। जिला में नारकंडा में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई।