Follow Us:

दिल्ली में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, 8 सैंपल पाए गए पॉजिटिव

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में अभी कोरोना गया नहीं कि बर्ड फ्लू का संकट मंडराना शुरू हो गया है। बर्ड फ्लू की देश में अब तक 8 राज्यों में पुष्टि हो गई है। नया राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां कानपुर के चिड़ियाघर में मरे पक्षियों के सैंपल पॉजिटव आने से लखनऊ तक हड़कंप है। इसके अलावा दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। दिल्ली में एनिमल हसबैंडरी विभाग के मुताबिक, जालंधर भेजे गए 8 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं।

यूपी में बर्ड फ्लू की एंट्री कानपुर से हुई, जहां चिड़ियाघर में चार मरे पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद चिड़ियाघर को सील कर दिया गया। कानपुर चिड़ियाघर में दो दिनों में 10 पक्षी मरे मिले। अब उस बाड़े के सभी पक्षियों को मारने के आदेश दिए गए हैं। कानपुर प्रशासन ने पूरे इलाके को रेड जोन घोषित कर दिया, जहां लोगों के आने पर भी मनाही है।