Follow Us:

कांग्रेस पार्टी जीती अधिकतर पंचायत चुनाव, भाजपा लालच देकर खरीद रही प्रतिनिधि: राठ़ौर

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी के नुमाईंदों को जीत हुई है। सबसे बड़ा जिला कांगड़ा में कांग्रेस जीती है। मुख्यमंत्री और मंडी के सांसद तक के गृह जिला के जोगिन्दरनगर में कांग्रेस जीती है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृह जिले बिलासपुर तक में कांग्रेस जीती है। शिमला जिला में 7 में से 5 नगर पंचायतों में कांग्रेस जीती है। तो फ़िर भाजपा पंचायत चुनावों में 70 फ़ीसदी जीत का दावा कैसे कर रही है। ये बात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कही।

उन्होंने कहा कि अपनी हार से बौखलाई भाजपा कांग्रेस के विजय प्रतिनिधियों को लालच देकर अपनी तरफ कर रही है। सोलन, बद्दी, नारकण्डा में कांग्रेस के समर्थन में जीते नुमाईंदों को नगर परिषद और नगर पंचायतों में लालच देकर अध्यक्ष बनाया गया। अब परिषद और पंचायत समिति में भी भाजपा जोड़तोड़ करेगी। जो कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।