Follow Us:

शांता कुमार से मिले भाजपा प्रभारी अविनाश राय, पत्नी के निधन पर जताया शोक

पी. चंद |

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के निजी निवास पालमपुर में जाकर उनकी पत्नी संतोष शैलजा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संतोष शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के जीवन में कंधे से कंधा मिलाकर चलीं और उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही वह एक शिक्षाविद, प्रसिद्ध लेखिका एवं कवियित्री भी थी। उनके अनेक कहानी संग्रह, उपन्यास एवं कविता संग्रह प्रकाशित हुए है। 

वहीं, कई भाजपा नेताओं ने जिला चंबा के अध्यक्ष योग राज के निधन पर शोक्त व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मधुरभाषणी औऱ जुझारू कार्यकर्ता योग राज अपनी कुशल कार्यशैली के कारण बहुत लोकप्रिय हुए। सुरेश कश्यप ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है। भाजपा इस दुख की घड़ी में उनके परिवारजनों के साथ खड़ी है।