प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट लगातार जारी है। मंगलवार दोपहर तक प्रदेश में 59 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं, जबकि दोपहर तक प्रदेश में एक भी नया मामला नहीं पाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में अब 349 मामले ही एक्टिव बचे हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 57 हजार 245 पहुंच गया है। इसमें से 55 हजार 919 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। जबकि 961 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकि है।



