Follow Us:

शिमला: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत, 4 घायल

पी. चंद |

शिमला के चौपाल उपमंडल में वीरवार रात करीब 7:45 बजे एक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक बोलेरो कैंपर HP 63–0154 अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में रीतिक कुमार गांव कुताह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक गाड़ी नेरुवा थरोच, मधाना जा रही थी। जिसमे 5  लोग सवार थे। घायलों को को नेरुवा अस्पताल लाया गया। जिनमे से 2 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको IGMC शिमला रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।