Follow Us:

शिमला में रोहड़ू क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भेंट

पी. चंद |

शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीसी के पूर्व सदस्य मंजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट कर उन्हें क्षेत्र की मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। करासा पंचायत के प्रधान देव राज सहित प्रिंस बरागटा, स्वर्ण सिंह, भगत राम और लाहौरी सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।