Follow Us:

5 फरवरी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक, बजट सत्र पर लग सकती है मोहर

पी. चंद, शिमला |

5 फरवरी शुक्रवार को जयराम ठाकुर मंत्रिमंडल की बैठक रखी गई है। हिमाचल प्रदेश सचिवालय में ये बैठक 10:30 बजे सुबह आयोजित की जाएगी। बैठक में विधानसभा बजट सेशन को लेकर तारीखों का ऐलान हो सकता है।

फरवरी के अंतिम सप्ताह से हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो सकता है। इसके अलावा विभागों में खाली पड़े पदों को भरने पर चर्चा के अलावा सरकार अन्य घोषणाएं कर सकती है।