Follow Us:

Covid 19: प्रदेश में 401 मामले अभी भी एक्टिव, आज 38 हुए स्वस्थ

पी. चंद |

प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार दोपहर तक प्रदेश में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। जबकि दोपहर तक 38 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। इसके साथ प्रदेश में अब 401 मामले ही एक्टिव बचे हैं।

बता दें कि प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 57 हजार 693 पहुंच गया है। इसमें से 56 हजार 306 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। जबकि अब तक 970 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकि है।