Follow Us:

प्रदेश में दोपहर तक सामने आए 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस, 51 हुए स्वस्थ

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। शनिवार दोपहर तक प्रदेश में चंबा से 2 और मंडी से 15 मामले सामने आए हैं। जबकि दोपहर तक 51 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। इसके साथ प्रदेश में अब 426 मामले ही एक्टिव बचे हैं।

बता दें कि प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 57 हजार 779 पहुंच गया है। इसमें से 56 हजार 367 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। जबकि अब तक 970 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।