Follow Us:

मस्जिद मामला: नहीं थम रहा लोगों का आक्रोश, पुलिस को दिया अल्टीमेटम

समाचार फर्स्ट |

पांवटा साहिब में माहौल बिगाड़ने के चक्कर में मस्जिद में धार्मिक ग्रंथों से छेड़छाड़ मामले में लोगों का आक्रोश शांत नहीं हो रहा है। शुक्रवार को हजारों लोगों की भीड़ एनएच-7 पर धरना प्रदर्शन किया और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग उठाई। वहीं, करीब 10 दिन बाद भी पुलिक के हाथ खाली हैं, जबकि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दे रही थी।

रैली के दौरान मुस्लिम समुदाय ने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। जोरप्रदर्शन नारेबाजी के बीच गुस्साए लोगों ने प्रशासन और पुलिस को भी तीन दिन का अल्टीमेटम में भी दे डाला है। यही नहीं, सभी आसपास के स्कूलों ने समय से पहले ही अपने स्कूल बंद कर बच्चों को घर भिजवा दिया। माजरा में स्थिति काफी तनावपूर्ण रही। इसके कारण माजरा का बाजार बंद रहा।

वहीं, पुलिस विभाग के डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लगातार मुस्लिम समाज के साथ वार्तालाप की जा रही है। क्षेत्र के लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।