Follow Us:

प्रदेश में दोपहर तक 30 मामले पॉजिटिव, 48 हुए स्वस्थ

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। आज दोपहर तक जिला कांगड़ा में एक साथ 30 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 68 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। इसके साथ प्रदेश में अब 437 मामले ही एक्टिव बचे हैं।

बता दें कि प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 58 हजार 023 पहुंच गया है। इसमें से 56 हजार 599 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। जबकि अब तक 975 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।