हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का आज निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही प्रदेश भर में शोक की लहर है। पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सुजान सिंह पठानिया के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि पठानिया एक ईमानदार नेता थे, और प्रदेश के विकास में उनका हमेशा योगदान रहा है। भगवान दिवंगत आत्मा के परिवार को सहनशक्ति प्रदान करे।
आपको बता दें कि सुजान सिंह पठानिया कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे । इनकी उम्र 78 वर्ष थी लम्बे समय से बीमार होने के चलते उनकी सेहत खराब चल रही थी। इन्हें 2017 में पैरालाइसिस अटैक हुआ था तब से पठानिया बीमार चल रहे थे और उनका उपचार उनके घर मे ही चल रहा था।



